VIDEO : मोती झील चौराहे के पास देखते ही देखते चलती कार आग का गोला बनी, चालक ने कूदकर बचाई जान

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

कानपुर। मोतीझील के भीड़भाड़ वाले इलाके में कार में इस कदर आग लगी कि सब कुछ मिनटों में जलकर राख हो गया।  दमकल गाड़ी पहुंची। प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक कार अशोकनगर की ओर से आ रही थी, तभी अचानक हादसा हुआ। चालक ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना था कि कार चालक का पता लगाया जा रहा है।

कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से जल्दी ही कूदकर अपनी जान बचाई। कार में जिस वक्त आग लगी उस समय कार चालक गाड़ी ड्राइव कर रहा था। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय शाम का वक्त था। और उस समय बहुत से लोग मोतीझील पार्क व उस इलाके में आते हैं। जिसमें कुछ लोग पार्क में टहलने व कुछ अपने बच्चों को घूमाने के लिए वहां पर आते हैं।

कार को जलता देख वहां पर मौजूद लोगों ने फायर स्टेशन को जानकारी दी। धू-धू करती कार की आग पर काबू पाने के लिए जब तक फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई और वह जब तक पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हालांकि फायर ब्रिगेड ने बाद मेें आग पर काबू पा लिया। इस पूरी घ्टना के चलते रोड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर कैद करने के लिए रूक कर विडियो बनाने में लगा था। मौजूद लोगों ने कहा कि भले ही कार जलकर राख हो गई लेकिन इस हादसे में चालक की जान बच गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *