विश्व हिंदू परिषद नहीं करेगा पठान फ़िल्म का विरोध

admin
By admin
1 Min Read

मनोरंजन- अभी तक जहां शाहरुख खान की फ़िल्म पठान का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा था और लोग इसे बायकॉट कर रहे हैं। वहीं आज जब फ़िल्म रिलीज हुई तो विश्‍व हिंदू परिषद ने साफ कर दिया है कि वह फ़िल्म का विरोध नही करेंगे।
उन्होंने कहा, सेंसर बोर्ड के निर्णय पर फ़िल्म से आपत्तिजनक शब्द हटाए गए हैं। अब यह दर्शकों की इच्छा है कि वह इस फ़िल्म को देखें या न देखें। वहीं गुजरात सरकार ने पठान फ़िल्म की रिलीज के दौरान सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा, हम फ़िल्म पठान का विरोध नही करेंगे। आपत्तियों को लेकर फ़िल्म में काफी बदलाव किया है। अगर हम फ़िल्म देखने मे कोई आपत्तिजनक चीज देखेंगे तो इसका विरोध होगा। लेकिन अभी इसका कोई अर्थ नही है। हम इसके विरोध में नहीं हैं।
बता दें वहीं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की गुजरात इकाई ने रिलीज से एक दिन पहले शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान’ के खिलाफ अपना विरोध मंगलवार को वापस ले लिया और फिल्म से ‘आपत्तिजनक’ सामग्री को हटाने पर संतोष जताया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *