देश- विश्वभर में धर्मांतरण को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। वहीं अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद के परिपेक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद ने अभियान छेड़ा है। अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ वीएचपी की ओर से 21 दिसंबर यानि आज से 31 दिसंबर तक देशभर में अभियान चलाया जाएगा।
वीएचपी के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने दावा किया है कि अब तक 62 लाख हिंदुओं को धर्मांतरण से बचाया गया है, जबकि 9 लाख लोगों की धर्म में वापसी कराई है. हमने 25 हजार बेटियों को लव जिहाद के चंगुल में फंसने से बचाया है।
वीएचपी की ओर से यह अभियान उन हिंदुओं की ‘घर वापसी’ के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है, जिन्हें इस्लाम या ईसाई धर्म अपनाने के लिए ‘मजबूर’ किया गया था. सूत्रों के मुताबिक, वीएचपी ने देश भर में एक हजार से ज्यादा संवेदनशील जिलों की पहचान की है, जहां हाल के दिनों में धर्म परिवर्तन और लव जिहाद की घटनाएं सामने आई हैं।
