विवेक अग्निहोत्री बोले – अगर पेशाब करने वाला खान होता तो क्या करते

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। Vivek Agnihotri On Air India Flight Incident: बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War) को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। साथ ही वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी काफी जाने जाते हैं। आपको बता दें अब हाल ही में एअर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा मामले पर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
वहीं दरअसल जर्नलिस्ट राजदीप सरदेसाई (Rajdeep Sardesai) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि अगर अरोपी मिश्रा की जगह कोई खान होता तो उसके खिलाफ अब तक बहुत लोग बोलने के लिए खड़े हो गए होंगे। 
इसी पर फिल्ममेकर ने रिएक्शन देते हुए लिखा कि कानून सभी के लिए समान भी होता है। साथ ही यह तो मीडिया है जो भेदभाव करती है।
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘कानून सबके लिए एक है, ये तो मीडिया (आपके अनुसार गिद्ध मीडिया) है जो भेदभाव करने का काम करती है। वहीं मुझे यकीन है कि अगर वो शख्स मिश्रा की जगह खान होता तो अब तक आप जैसे लोगों ने उसे विक्टिम की तरह प्रोजेक्ट करना शुरू कर दिया गया होता। विवेक अग्निहोत्री ने आगे लिखा कि प्लीज इस बारे में आप जरूर सोचिएगा।’
आपको यह बता दें कि 26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में शंकर मिश्रा नामक के एक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। और इस घटना पर एयरलाइन ने कोई भी एक्शन नहीं लिया था। महिला द्वारा टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत के बाद इस मामले पर एक्शन लिया गया है। साथ ही पुलिस ने 7 जनवरी को आरोपी शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है और फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *