सिर्फ शान्ति के लिए हम नही मानेगे रूस की बात- जर्मनी के चांसलर

admin
By admin
2 Min Read

विदेश– रूस युक्रेन के मध्य जारी युद्ध को 7 महीने होने को हैं। रूस ने पूरे युक्रेन को तबाह कर दिया है। आम आदमी का युक्रेन में जीना मुश्किल हो गया है। अब तक इस युद्ध के कारण युक्रेन में हजारों लोग अपनी जान गवा चुके हैं। वही अब इस युद्ध को रोकने के परिपेक्ष्य में जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ शॉल्ट्स ने बड़ा बयान दिया है।

जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ शॉल्ट्स ने संयुक्त राष्ट्र की आम सभा मे कहा है कि हम रूस की सभी शर्ते नही मान सकते हैं यूक्रेन और रूस के बीच जारी विवाद को खत्म करवाने के लिये।
उन्होंने कहा पुतिन तब तक पीछे नही हटेंगे जब तक उन्हें यह नही महसूस होता कि युद्ध जीतना असंभव है। लेकिन हम शान्ति के लिये उनकी शर्तो को नहीं मान सकते हैं। यही वजह है कि हम शांति के लिए हम रूसी शर्तों को स्वीकार नहीं करेंगे और इसलिए यूक्रेन रूस के हमलों का सामना करने के लिए सक्षम होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, रूस जिस तरह युक्रेन को तबाह करने में लगा हुआ है यह वास्तव में चिंता की बात है और यह चिंता सिर्फ युक्रेन के लिये नही बल्कि पूरे विश्व के लिये है। यह पूरे विश्व को तबाही की आग में झोंक सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *