Rajasthan:- राजस्थान में 28 जून को कन्हैया लाल की हुई निर्मम हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। कन्हैया लाल की हत्या तब हुई जब वह अपनी दुकान में काम कर रहे थे। हत्या के आरोपी उनकी दुकान में कपड़ा सिलवाने के नाम पर घुसे आरोपियों मोहम्मद गौस और रियाज ने बेरहमी से उनका गला रेत कर उनकी हत्या की और हत्या का वीडियो बनाया। वीडीयो को सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए आरोपियों में कहा कि उन्होंने इस्लाम के अपमान का बदला लिया है।
आरोपियों के इस बयान से स्पष्ट है कि देश इस समय नफ़रत की आग में जल रहा है और मुस्लिम हिन्दू का दुश्मन बन बैठा है। कन्हैया की हत्या को लेकर पूरे देश मे आक्रोश है हर कोई राजस्थान सरकार की निंदा कर रहा है। सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। स्लैब से लेकर खिलाड़ी तक इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। कन्हैया की हत्या पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान, वेंकटेश प्रसाद और अमित मिश्रा ने भी प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी है।
अमित मिश्रा ने कहा कि उदयपुर में जो हुआ वह गलत है।यह अराजकता का उदाहरण है। जहाँ एक जगह सिर्फ एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए एक दर्जी का सर कलम कर दिया गया है उसके मानवाधिकार का क्या। उसके धर्म का क्या उसके परिवार का क्या। वही इस घटना पर वेंकटेश प्रसाद ने लिखा उदयपुर में जो हुआ वह बेहद भयंकर है। मैं लोगो से शन्ति बनाए रखने की अपील करता हूँ। कानून को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
Absolute lawlessness scenes in Udaipur where a poor tailor Kanhaiya Lal has been beheaded in the name of religion for a social media post.
What about his FOE? What about his Human rights? What about his family? What about his religion?
— Amit Mishra (@MishiAmit) June 28, 2022
