इंदिरा रसोई योजना के विरोधियों के खिलाफ क्या बोल गए अशोक गहलोत

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति– कांग्रेस दिन प्रतिदिन खुद को गढ़ने में जुटी है। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी की छवि जनता के बीच कही न कही बदल गई है। वही अब अशोक गहलोत ने एक ट्वीट के माध्यम से बिना किसी का नाम लिए उन लोगो पर निशाना साधा है जो राजस्थान कांग्रेस की इन्दिरा रसोई योजना पर सवाल उठा रहे हैं।
अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा, इन्दिरा रसोई में 8 रुपये में गुणवत्तापूर्ण एवं ताजा भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। प्रदेश की 900 इन्दिरा रसोइयों में अभी तक 7.75 करोड़ थाली भोजन लाभार्थियों ने खाया है। कोई भी शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की गई है। परन्तु कुछ लोगों को इन्दिरा रसोई की सफलता से परेशानी हो रही है।
गरीब विरोधी मानसिकता वाले ऐसे लोग के साथ इन्दिरा रसोई के खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं। उन्हें सोचना चाहिए कि इससे जिन अच्छी संस्थाओं ने काम संभाला है, उनका हौसला टूटता है। हमारी सरकार कोई भूखा ना सोए के संकल्प को साकार कर रही है।
मैं पुन: सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करना चाहूंगा कि महीने में कम से कम एक दिन इन्दिरा रसोई में भोजन करें जिससे इनकी गुणवत्ता और अच्छी हो।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *