धीरेंद्र शास्त्री को लेकर क्या बोल गए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

admin
By admin
2 Min Read

देश- भारत की परिधि पूर्ण रूप से बदल चुकी है। धर्म सेंसर बोर्ड का गठन हो चुका है। यह धार्मिक फिल्मों का सेंसर करने के लिए तैयार किया गया है। वहीं बाबा धीरेंद्र शास्त्री इस समय सुर्खियों में हैं। उनके चमत्कार की स्त्यता कई टीवी चैनल प्रमाणित करने में जुट गए हैं।
वहीं अब बोर्ड के मुखिया ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, सेंसर बोर्ड अपना काम कर रहा है। यदि यह न होता तो पता नहीं भारत मे कितनी मनमानी होती।
अभी इसमें कोई धार्मिक विशेषज्ञ नहीं है। इसलिए हम यह तो नही कह सकते कि कौन सा धार्मिक विषय किसके मन मे चुभ जाएगा। बोर्ड में 10 लोग इतिहास और पुरातत्व से जुड़े शामिल हैं।
ओटीटी प्लेटफार्म आजाद घूम रहे हैं। उनपर कोई लगा नही है। वह अपनी मनमानी कर रहे हैं। हम उनपर लगाम कसने के लिए विचार कर रहे हैं।
वहीं जब पत्रकारों ने उनसे बाघेश्वर धाम के शास्त्री धीरेंद्र शास्त्री के विषय मे सवाल किया तो वह बोले अगर वह चमत्कारी हैं तो वह जोशीमठ में आई दरारों को भर दें। हम उनका स्वागत करेंगे। उनके लिए फूल बिछाएंगे।
उन्होंने कहा, “सारे देश की जनता चमत्कार चाहती है कि कोई चमत्कार हो जाए. कहां हो रहा है चमत्कार. जो चमत्कार हो रहे हैं, अगर जनता की भलाई में उनका कोई विनियोग हो तो हम उनकी जय-जयकार करेंगे, नमस्कार करेंगे. नहीं तो ये चमत्कार छलावा है, इससे ज्यादा कुछ नहीं है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *