जम्मू कश्मीर:- बीते कुछ ही समय मे सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेहतरीन पहचान बनाने वाली तीस वर्षीय आर्टिस्ट अमरीना भट्ट की बुधवार रात हत्या कर दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो संदिग्ध चरमपंथि अमरीन के घर आए उन्होंने उन्हें बाहर बुलाया और उन्हें गोली मारदी। इस हमले में अमरीना भट्ट का दस वर्षीय भांजा भी जख्मी हुए जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। अमरीना भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेहतरीन पहचान बना ली थी इनके वीडीयो को लाखों लोगों ने देखा और इनकीं जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी।
यह कैसा जिहाद है जहां मुसलमान – मुसलमान को मारने काटने पर तुला
अमरीना भट्ट की हत्या ने कश्मीर में हलचल मचा दी है क्योंकि अभी हाल ही में कश्मीर में राहुल भट्ट की हत्या हुई जो काफी सुर्खियों में रही। अमरीना भट्ट की हत्या के बाद लोग इसे टारगेटेड किलिंग से जोड़ रहे हैं और कह रहे हैं की कश्मीर में एक विशेष समुदाय को टारगेट करके लोगो की हत्या की जा रही है। क्योंकि इनकी हत्या से ठीक दो दिन पहले कश्मीर में एक पुकिसकर्मी और उनकी बेटी की संदिग्ध चरमपंथियों द्वारा हत्या की गई थी।
अमरीना भट्ट की हत्या से उनका पूरा परिवार दहशत में है बीबीसी में छपी खबर के मुताबिक जब बीबीसी की टीम अमरीना के घर पहुची तो वहां मातम पसरा हुआ था। अमरीना भट्ट की बड़ी बहन रजिया का कहना है कि उन्हें अब तक इस बात की कोई खबर नहीं है कि उन लोगो ने अमरीना को क्यों मारा अमरीना हमारा सहारा थी वह कमाकर लाती थी। वह सिर्फ दूरदर्शन में काम करती थी और तीन महीने पहले उसने सोशल मीडिया पर अपना एक चैनल बनाया था भट्ट अमरीना। अब घर बिखर जाएगा क्योंकि अमरीना की कमाई से हम सब जिंदा थे।
वही बीबीसी से बातचीत के दौरान अमरीना के पिता ख़िज़र मोहम्मद भट्ट तड़प उठे और बोले जिसके साए में मैं जी रहा था उन लोगो ने उस साये को गिरा दिया। मैं आस्वास्थ्य व्यक्ति हूँ मेरी बेटी हमारा खर्च उठा रही थी लेकिन अब मुझे जम्मू कौन ले जाएगा और मेरा इलाज कौन करवाएगा। मुझे समझ नहीं आ रहा आज देश किस दिशा में जा रहा है और यह कैसा जिहाद है जहां मुसलमान मुसलमान का कत्ल कर रहा है।
अमरीना की हत्या के बाद उनके साथ काम करने वाले सहकर्मियों ने कहा की इस तरह की हत्या निंदनीय है। वही हम जानना चाहते हैं उसका जुर्म क्या था क्या उसने इतना बड़ा गुनाह किया था कि उसकी हत्या की जाए और उसे इतनीं बड़ी सजा मिले।।