डेस्क। ब्रिटेन (Britain) में प्रधानमंत्री (Prime Minister) पद और सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) के नेतृत्व की दौड़ में अगर ऋषि सुनक (Rishi Sunak) हार जाते हैं और पीएम के पद पर काबिज नहीं हो पाते तो वह क्या करेंगे। उनका आगे का लाइफ प्लान क्या होने वाला है जानिए।
इस सवाल पर ऋषि ने जवाब में कहा है कि फिलहाल मैं रेस में हूं और परिणाम 5 सितंबर को आएगा। इस परिणाम का नतीजा ही ब्रिटेन के भावी प्रधानमंत्री को चुनने वाला है।
आगे सुनक ने कहा कि सही समय आने का इंंतजार करिये, मैं लोगों की अपेक्षाओं को समझ रहा हूं और पार्टी सदस्य जिसे भी नेता चुनेंगे वह पांच सितंबर को ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पदभार संभालेगा। इसी कड़ी में वो बोले कि मैं आखिरी दिन तक एक-एक वोट के लिए लड़ता रहूंगा।
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर मौजूदा विदेश मंत्री लिज ट्रस को नेता चुना जाता है और वे ब्रिटिश पीएम बन जाती है तो ऋषि उनके अधीन होकर काम नहीं करने वाले।
ऋषि सुनक ने कहा कि फिलहाल मेरा ध्यान देश को फिर से जोड़ने पर है। उन्होंने यह भी कहा, ‘हमें तीन चीजें करने की जरूरत है जिसमें सबसे पहले, हमें विश्वास बनाने की जरूरत होगी। हमें अपनी अर्थव्यवस्था का पुनर्निर्माण करने और फिर अपने देश को फिर से जोड़ने की बेहद आवश्यकता है।’
