‘हमारी जगह आपका बेटा होता तो क्या करते..’, अधिकारी से जब प्रदर्शनकारियों ने पूछा सवाल, मिला ये जवाब

admin
By admin
3 Min Read

नई दिल्ली । केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं.  कई जगहों पर युवाओं ने इस योजना का हिंसक विरोध करते हुए ट्रेन और बस में आग भी लगा दी है.  वहीं कई जगहों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बिना हिंसक हुए शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की.  ऐसा ही एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन हरियाणा के पानीपत में देखने को मिला।  पानीपत में प्रदर्शन के दौरान युवक और वहां मौजूद अधिकारियों के बीच बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है.  इस वीडियो में अधिकारी प्रदर्शन कर रहे युवक को ज्ञापन देकर शांति से घर जाने की बात करते नजर आ रहे हैं, इसके जवाब में कुछ युवक अधिकारी से पूछ रहे हैं कि सर, हमारी जगह बेटा होता तो आप क्या करते.  इस पर अफसर कहता है कि बेटा, मैं भी तुम्हारे पिता की उम्र का हूं।
वीडियो में दिखने वाले अधिकारी पानीपत के डिप्टी डीएम कमल गिरधर हैं. वो पानीपत में इस योजन का विरोध कर रहे युवाओं को समझा रहे हैं. डिप्टी डीएम गिरधन ने कहा कि मैं आपकी बात समझता हूं. लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप कानून हाथ में लेकर अपना भविष्य खराब करें. मैं आपको ऐसा नहीं करने दूंगा. आपको इस कानून से जो भी दिक्कत है वो आप हमे लिखकर दे दें. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैं आपकी बात सरकार तक जरूर पहुंचाऊंगा.
बता दें कि अग्निपथ योजना के खिलाफ हरियाणा में प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारियों ने महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार को एक वाहन को आगे के हवाले कर दिया था. वहीं, 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पड़ोसी राज्य पंजाब (Punjab) में लुधियाना रेलवे स्टेशन में घुसकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. महेंद्रगढ़ के एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि युवाओं के एक समूह ने एक पिक-अप वैन को आग के हवाले कर दिया और तोड़फोड़ की. 
सेना में भर्ती की नई योजना के खिलाफ महेंद्रगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जोरदार प्रदर्शन हो रहा था. रेलवे स्टेशन से लगे आवासीय भवन में रहने वाले एक रेलवे इंजीनियर ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारी उनके परिसर के अंदर घुस गये और कार्यालय, व एक जेनरेटर सेट को नुकसान पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि पंजाब में कपड़े से अपना चेहरा ढंके हुए 50 से अधिक युवाओं का एक समूह लुधियाना रेलवे परिसर में घुस गया था. उनमें से कुछ के हाथों में डंडे थे और उन्होंने कांच की खिड़कियों और टिकट काउंटर को तोड़ दिये थे. वहीं जालंधर में युवाओं ने एक मार्च निकाला और बाद में प्रदर्शन किया था. उन्होंने राम मंडी चौक से पीएपी चौक तक मार्च कर राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया. उन्होंने केंद्र से अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *