देश: ईडी इस समय अवैध सम्पति रखने वाले लोगो का खुलासा कर रही है। वही अब खबर है कि मध्यप्रदेश के भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क हीरो केसवानी के घर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ का छापा पड़ा। शुरुआत की जांच में उनके घर मे उनकी आय से अधिक सम्पति बरामद हुई।वही जांच चल ही रही थी कि देर रात हीरो केसवानी ने फिनायल पी ली और उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी उनकी हालत स्थिर है।
जब क्लर्क के घर पड़ा छाप और भरभराकर निकली नगदी तो क्लर्क ने पी लिया जहर
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की जांच में केसवानी के घर से 85 लाख की नकदी बरामद हुई है। वह सरकारी क्लर्क है उनकी मासिक तनख्वाह 50 हजार रुपये है। लेकिन उनके पास अपार सम्पति है। जांच में नकदी के अलावा , आलीशान घर व प्लाट के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को शिकायत मिली थी कि उनके पास उनकी कमाई से ज्यादा सम्पत्ति है जिसके चलते उन्होंने उनके घर पर छापा मारा
इसके अलावा EOW ने जबलपुर सहायक मंत्री आदित्य शुक्ला के घर मे छापा मारा। उन्होंने इनके घर से बेनामी सम्पत्ति और निवेश से जुड़े कई दस्तावेज के साथ नकदी बरामद की है। EOW ने इनके खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर यह कार्यवाही की है। उनके घर में उनकी आय से 203 गुना अधिक सम्पत्ति मिली है।