Politics:- फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की डाक्यूमेंट्री फ़िल्म काली का विवाद बढ़ता जा रहा है। वही तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा का बयान कही न कही तृणमूल कांग्रेस के लिए गले की फांस बन गया है। तृणमूल कांग्रेस ने वैसे तो इस बयान से अपना पल्ला झाड़ दिया है ओर महुआ मोइत्रा से दूरी बना ली है। लेकिन पार्टी को जनता की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
वही अब इस बीच एक टीवी चैनल पर चल रही डिबेट के दौरान टीएमसी प्रवक्ता मनोजीत मंडल ने प्रज्ञा ठाकुर ने लेकर नुपुर शर्मा ओर महुआ मोइत्रा से जुड़े सावालो का जवाब दिया। उन्होंने महुआ मोइत्रा को लेकर पूंछे गए सवाल पर कहा कि पार्टी सब देख रही है उनके लिए लोग कानून की बात कर रहे हैं। लेकिन नुपुर शर्मा को कहां छुपा कर रखा है। क्या इन्होंने उन्हें सस्पेंड किया है।
उनके इस बयान पर उन्हें समाचार की तेज तर्रार एंकर अंजना ओम कश्यप के सावालो से जूझना पड़ा उन्होंने उन्हें टोकते हुए कहा, कहाँ छुपा कर रखे हो एक महिला के लिए आप कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप किसी पर भी बोल सकते हैं लेकिन आप किसी को डरा धमका नही सकते हैं। अंजना के सख्त रुख पर तृणमूल प्रवक्ता बोले उनकी हिंदी शायद खराब है इस लिए वह उनकी बात का सही मतलब नही समझ पाई। मेरा मतलब बस इतना था कि वह बाहर क्यों नही आ रही है जबकि महुआ मोइत्रा घूम रही है।
अंजना के टोकने पर प्रवक्ता झुलझुला उठे उन्होंने कहा, किसी को मुझे यह समझाने की आवश्यकता नही है कि मुझे महिलाओं के साथ कैसे बात करनी चाहिए। मेरे शब्दों के साथ हेरा फेरी न की जाए। वही अंजना कहती है मैने आपको इसलिए टोका क्योंकि अपने जो हिंदी में बोला वह सही नही था। मेरा उद्देश्य अपमान करना नही था।
