श्री लंका ने क्यों भारत को कहा अपना बड़ा भाई

admin
By admin
2 Min Read

विदेश– भारत और श्री लंका अपने अच्छे रिश्ते के लिए जाने जाते हैं। श्री लंका को जब भी भारत की आवश्यकता पड़ी है भारत ने आगे बढ़कर श्री लंका का साथ दिया है। वही अब श्री लंका के कृषि मंत्री महिंदा अमरवीरा ने भारत को श्री लंका का सच्चा साथी और बड़ा भाई बताया है।
उन्होंने कहा, जब हम आर्थिक संकट से जूझ रहे थे तब भारत ने बिना सोचे समझे हमारी ओर मदद का हाथ बढ़ाया। हमारी सहायता की और सच्चे दोस्त होने का परिचय दिया। 
भारत श्री लंका का बड़ा भाई है। जो हमेशा श्री लंका की रक्षा करता है। हमे भारत के प्रधानमंत्री पर विश्वास है। वही भारत एक मात्र देश था जो संकट के समय सबसे पहले हमारी मदद के लिये आगे आया।
उन्होंने आगे कहा आज श्री लंका के लोग भारत के प्रधानमंत्री पर विश्वास करते हैं। उन्हें यकीन है वह इस आर्थिक संकट से हमे निकालने में मदद करेंगे। वही हम सबसे पहले अपना ध्यान खाद्य उत्पादन पर केंद्रित कर रहे हैं। 
क्योंकि हमने उर्वरक आयात की व्यवस्था की है और भोजन का उत्पादन आवश्यक है। इससे ही सभी गतिविधि संचालित हो सकती है। बिना भोजन के सब स्थिर हो जाएगा।
उन्होंने आगे कहा, पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के अचानक रासायनिक उर्वरक पर प्रतिबंध लगाने के फैसले से देश में कृषि संकट पैदा हो गया था. मगर अब रासायनिक उर्वरक पर बैन समाप्त हो गया है तो हमें उम्मीद है कि स्थिति में सुधार होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *