पाकिस्तान में क्यों लगा आपातकाल, जानिए कारण

admin
By admin
3 Min Read

 

Pakistan Declares Floods Is National Emergency: मौजूद हालातो के मद्देनजर पाकिस्तान ने बाढ़ को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है। साथ ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ब्रिटेन की यात्रा रद्द कर दी है।

पाकिस्तान में भारी बारिश से आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है जिसके बाद पाक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाथ फैलाए हैं। इस कारण प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ब्रिटेन की यात्रा रद्द कर दी है। पाकिस्तान में बाढ़ के कारण अब तक 1 हजार से भी ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं ।

इसके साथ ही सूत्रों के अनुसार अब तक कम से कम तीन करोड़ लोग बेघर हो चुके हैं । राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार सिंध प्रांत में 14 जून से गुरुवार तक तकरीबन 306 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही बलूचिस्तान में 234 लोगों के मारे जाने की खबर भी है। 

पाकिस्तान के एक समाचार पत्र की माने तो एनडीएमए ने बारिश के आंकड़े साझा किए हैं। जिसके अनुसार पाकिस्तान में अगस्त महीने के अंदर 166.8 मिमी बारिश भी दर्ज की गई है। जो औसतन होने वाली 48 मिमी बारिश से 241 प्रतिशत ज्यादा बताई जा रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र सिंध और बलूचिस्तान में 784 प्रतिशत और 496 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। साथ ही अधिक बारिश के चलते पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्से में बाढ़ के हालात भी बने हैं। जिस कारण से सिंध के दो दर्जन जिलों को आपदा प्रभावित भी घोषित कर दिया गया है।

जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने गुरुवार को बाढ़ के संबंध में वॉर रूम स्थापित करने की जानकारी भी दी थी। लाखों लोग एक स्थान से अपनी जान बचाकर दूसरे स्थान की तरफ पलायन कर चुके हैं।

इसी कड़ी में पाकिस्तान सरकार ने बाढ़ को राष्ट्रीय आपातकाल भी घोषित किया है। 

बता दें कि जारी एक बयान में सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने देश में बाढ़ की स्थिति को राष्ट्रीय आपातकाल करार दिया और अब प्रधानमंत्री ने अपनी ब्रिटेन यात्रा को भी रद्द कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *