देश:- अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार महिलाओं के खिलाफ रोज नए कानून बना रही है। महिलाओं के अधिकारों को छीनने में उन्हें वक्त नहीं लग रहा है। जहां सरकारी स्कूलों में महिलाओं की उच्च शिक्षा पर यहां प्रतिबंध लगाया गया था।
वहीं अब तालिबानी सरकार ने अफगानिस्तान में निजी स्कूलों को आदेश दिया है कि जब तक लड़कियां वयस्क न हो जाएं उन्हें प्रवेश परीक्षा हेतु पंजीकरण की अनुमति न दी जाए।
अफगानिस्तान के प्राइवेट यूनिवर्सिटीज की एसोसिएशन ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान तालिबानी सरकार ने यह निर्देश दिए हैं कि वह लड़कियां के नामांकन स्थगित कर दें। अगली सूचना तक छात्राओं को पंजीकरण की अनुमति नहीं है और इस फैसले का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हालाकि इस प्रतिबंध के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, जापान, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्पेन, स्विट्जरलैंड और यूरोपीय संघ के देशों ने तालिबान को ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी थी। लेकिन तालिबान अपने नियम पर अडिग है और उसे किसी भी बात से मानो कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है।
