क्या दिग्विजय सिंह का बयान डुबायेगा कांग्रेस की नैया

admin
By admin
2 Min Read

देश- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। राहुल गांधी ने कांग्रेस की पीठ मजबूत करने के लिए पूरे भारत की पदयात्रा की। लोगों के बीच कांग्रेस की छवि विकसित हुई और राहुल गांधी जनता के नेता के रूप में उभर कर सामने आए। 
लेकिन कांग्रेस नेताओं की गंभीरता और बोलने की समझ एक बार पुनः सवालों के कटघरे में है। क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार से ऐसा सवाल पूंछ लिया है कि हर ओर कांग्रेस की आलोचना हो रही है। इस आलोचना से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा का प्रभाव कम होने की बात भी कही जा रही है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक में कितने आतंकी मारे गए। यानी सजिर्कल स्ट्राइक का उन्हें प्रमाण चाहिए। वहीं पुलवामा हमले को लेकर भी वह सरकार को घेरते नजर आए। उनका यह बयान राहुल गांधी के उस बयान को ताजा कर रहा है जो उन्होंने खून की दलाली के परिपेक्ष्य में कहा था।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस बयान का असर कांग्रेस की राजनीति पर देखने को मिल सकता है। क्योंकि आज से पहले कई कांग्रेस नेता सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले पर सवाल उठा चुके हैं और इसका कांग्रेस नुकसान भी झेल चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *