क्या पठान भी चढ़ जाएगी सोशल मीडिया बायकॉट की बली?

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। बॉलीवुड और सोशल मीडिया इन दिनों एक दूसरे के दुश्मन बने बैठे हैं। सोशल वीडियो पर बॉलीवुड स्टार्स के पुराने बयानों के आधार पर उनकी फिल्में को बायकॉट करने का सिलसिला जारी है। इन दिनों शाहरुख खान का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारत पर टिप्पणी करते दिख रहे हैं। 

जिसके बाद से ही शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ का बहिष्कार करने की मांग जारी है। इसी बीच फिल्म एक्टर प्रकाश राज ने ट्विटर पर यूजर्स से शाहरुख की फिल्मों को बायकॉट करने पर कई सवाल उठाए है।

वहीं प्रकाश राज ने एक यूजर का ट्वीट शेयर किया है, जिसमें शाहरुख खान का वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में एक्टर एक डांस रिएलिटी शो में व्हील चेयर पर बैठी दिव्यांग लड़की के साथ ‘छैया-छैया’ गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहें हैं। 

साथ ही यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ”लोग इन्हें और इनके परिवार को कैसे परेशान कर सकते हैं, वहीं एक्टर देश को इस तरह प्यार और खुशी दे रहे हैं।” 

लोग उनके इस ट्वीट पट प्रतिक्रिया दे रहें हैं वहीं एक यूजर ने उनको स्वरा भास्कर का मेल वर्जन भी बताया है। 

जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि आमिर खान, अक्षय कुमार की फिल्मों की तरह ही शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ भी नफरत की बली चढ़ने को तैयार हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *