पानी की टंकी पर चढ़ने के दौरान महिला का पैर फिसला, मौत

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

अलीगढ़, थाना बरला के गांव दतावली में एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ते समय झीने की सीढ़ियों से पैर फिसलने से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक महिला दिमागी रूप से ठीक नहीं बताई जा रही।

[object Promise]
थाना बरला के गांव दतावली में एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ते समय झीने की सीढ़ियों से पैर फिसलने से नीचे गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक महिला दिमागी रूप से ठीक नहीं बताई जा रही।

एक महीने पहले हुआ था एक्‍सीडेंट

थाना बरला के गांव दतावली 45 वर्षीय मंजू देवी पत्नी राम सिंह एक माह पूर्व स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिर गई थी। तभी से उसका अलीगढ़ के एक डाक्टर से इलाज चल रहा था। उसके पति गांव में लगी पानी की टंकी पर नौकरी करते हैं। बताया कि सोमवार की सुबह महिला ने अपनी बेटी पिंकी से कहा कि में भी तेरे साथ पानी की टंकी के निकट उपले पथवाने चल रही हूँ। मां बेटी साथ-साथ काम करने पहुंच गई। बेटी उपले पाथने में लग गई। महिला अपने पति राम सिंह से बातचीत कर रही थी। राम सिंह किसी काम में लग गए। इसी दौरान महिला पानी की टंकी पर चढ़ने के लिए झीने से जा रही थी। तभी उसका अचानक उसका पैर फिसल गया और जमीन पर आ गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के दो बेटे व दो बेटियां हैं। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *