महिलाओं ने की SEX Strike अब क्या करेंगे पुरुष

admin
By admin
2 Min Read

अमेरिका:- अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को समाप्त कर दिया है। अमेरिका में महिलाएं कोर्ट के इस फैसले का जमकर विरोध कर रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोर्ट के फैसले को गलत ठहराया है और कहा है कि इससे महिलाओं का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। सोशल मीडिया पर कोर्ट के फैसले का विरोध हो रहा है अमेरिका के अलग अलग राज्यो में महिलाएं सड़क पर उतर कर हंगामा कर रही है और कोर्ट से उसका फैसला वापस लेने की अपील कर रही है।

वही अब इस बीच सोशल मीडिया पर #Abstinence और #SexStrike ट्रेंड कर रहा है। महिलाओं का कहना है कि गर्भपात को लेकर कानूनी अधिकार जारी रहना चाहिए। पुरुषों को उनका समर्थन करना चाहिए। महिलाएं इस हैश टैग के साथ अलग अलग तरह के ट्वीट कर रही है। एक ट्वीट में महिला कहती है कि अगर पुरुष गर्भपात के अधिकार के लिए हमारे समर्थन में नहीं खड़े हो सकते तो हम उन्हें खुद के साथ यौन संबंध बनाने की इजाजत नहीं देते हैं।
वही एक अन्य महिला कहती है कि क्या पुरुषों के लिए महिलाओं के अधिकारों से ज्यादा महत्वपूर्ण सेक्स है. Manhattan के Union Square पर नए गर्भपात कानून के विरोध में शामिल होने आई एक एक लड़की ने कहा- महिलाओं से गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को नहीं छीना जाना चाहिए। वही उनका कहना है कि हम अनचाही प्रेगनेंसी का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। इसलिए हम पुरुषों के साथ यौन संबंध नहीं बनाना चाहते चाहे वह हमारा पति ही क्यों न हो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *