आर्थिक संकट से जूझ रहे श्री लंका की मदद को वर्ल्ड बैंक और भारत ने बढ़ाया हाँथ, अरबो की होगी मदद

admin
By admin
1 Min Read

विश्व: ,भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्री लंका के लिए वर्ल्ड बैंक संजीवनी बूटी बनकर सामने आया है। वर्ल्ड बैंक ने श्री लंका की मदद करने के लिए अपना हाँथ आगे बढ़ाया है और यह घोषणा की है कि वह उसे अगले चार माह में दवाएं व अन्य जरूरी चीजें खरीदने के लिए 30 अरब डॉलर से 60 अरब डॉलर की मदद देगा। वर्ल्ड बैंक द्वारा मिलने वाली इस मदद की जानकारी श्री लंका के वित्त मंत्री अली साबरी ने दी है। बता दें यह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पर बातचीत करने के लिए इस समय वाशिंगटन में मौजूद हैं। 

अली सबारी ने भारत का जिक्र करते हुए कहा। हमारा पड़ोसी देश भारत भी हमारी मदद के लिए तैयार हुआ है भारत ईंधन खरीद के लिए 50 करोंड डॉलर की मदद देने को तैयार हुआ है। वही नई दिल्ली से अतिरिक्त एक अरब की सहायता हासिल करने की बात चल रही है। जानकारी के लिए बता दे भारत श्री लंका को पहले ही एक अरब डॉलर की ऋण सहायता दे चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *