जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो की मौत से शोक में विश्व

admin
By admin
2 Min Read

जापान:- जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो की मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नारा शहर में एक व्यक्ति ने उनपर पीछे से गोली चलाई थी जिसके कारण उनकी मौत हुई है। शिंजो पर गोली तब चलाई गई जब वह एक छोटी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। डॉक्टरों का कहना है कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। 

NHK चैनल से मिली जानकारी के अनुसार शिंजो की मौत से जपान की जनता को बड़ा झटका लगा है। पूरी दुनिया के बड़े बड़े नेताओं में शिंजो की मौत पर दुख व्यक्त किया है। इनकी मौत अस्पताल में चार से पांच घटे चले इलाज के बाद हुई। शिंजो पर हुए हमले की हर ओर निंदा की जा रही है वही कई लोग इसे सोची समझी साजिश भी कह रहे हैं।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि शिंजो आबे को पीछे से गोली मारी गई। गोली लगने के तुरंत बाद वह जमीन पर गिर गए। लोगो ने इन्हें सीपीआर देने की कोशिश की। जिसके बाद हेलीकॉप्टर से उन्हें हॉस्पिटल तक पहुंचाया गया। शिंजो पर हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान 41 साल के तेतसुआ के रुप में हुई है उनसे पूंछताछ जारी है लेकिन अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं हो पाया है कि इस हत्या के पीछे किसका हाँथ था और किस वजह से उनकी हत्या की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *