राष्ट्रीयWorld Youth Skills Day : PM बोले – नए सिरे से स्किल...

World Youth Skills Day : PM बोले – नए सिरे से स्किल इंडिया मिशन को गति देनी है

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा है कि नई पीढ़ी के युवाओं का स्किल डवलपमेंट, एक राष्ट्रीय जरूरत है, आत्मनिर्भर भारत का बहुत बड़ा आधार है. बीते 6 वर्षों में जो आधार बना, जो नए संस्थान बने, उसकी पूरी ताकत जोड़कर हमें नए सिरे से स्किल इंडिया मिशन को गति देनी है. पीएम ने यह बातें वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे (World Youth Skills Day) के मौके पर एक वीडियो संदेश में कही. पीएम ने कहा कि हम विजयदशमी को शस्त्र पूजन करते हैं.  अक्षय तृतीया को किसान फसल की, कृषि यंत्रो की पूजा करते हैं. भगवान विश्वकर्मा की पूजा तो हमारे देश में हर स्किल, हर शिल्प से जुड़े लोगों के लिए बहुत बड़ा पर्व रहा है.

पीएम ने कहा कि आज ये महत्वपूर्ण है कि सीखने के साथ आपकी कमाई ना रुके. आज के समय में जो कुशल होगा वही विकास करेगा. ये बात व्यक्तियों पर भी लागू होती है, और देश पर भी. पीएम ने कहा कि देश कोरोना से प्रभावी से इतनी लड़ाई लड़ सका तो इसमें भी हमारी स्किल्ड वर्कफोर्स का अहम योगदान है. बाबा साहेब आंबेडकर ने भी स्किल पर जोर दिया था. स्किल इंडिया के जरिए बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है.

 स्किल गैप की मैपिंग प्रशंसनीय कदम- पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व के लिए एक स्मार्ट और कुशल मानव-शक्ति समाधान भारत तैयार करें, दे सके, ये हमारे नौजवानों कीकौशल रणनीति के मूल में होना चाहिए. इसको देखते हुए ग्लोबल स्किल गैप की मैपिंग जो की जा रही है, वो प्रशंसनीय कदम है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दूसरी बार है जब हम कोरोना महामारी के बीच इस दिन को मना रहे हैं. इस वैश्विक महामारी की चुनौतियों ने विश्व युवा कौशल दिवस का महत्व बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से अब तक 1.25 करोड़ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories