राष्ट्रीयईडी ऑफिस पहुंचे YES BANK के संस्थापक राणा कपूर, पूछताछ जारी

ईडी ऑफिस पहुंचे YES BANK के संस्थापक राणा कपूर, पूछताछ जारी

ईडी ऑफिस पहुंचे YES BANK के संस्थापक राणा कपूर, पूछताछ जारी

मुंबई। येस बैंक आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। यस बैंक के संस्थापक ईडी के आफिस आज पहुंच गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक के संस्थापक और पूर्व सीईओ राणा कपूर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है। ईडी ने राणा के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है। उनके घर पर रात भर छापे भी मारे गए। लेकिन उनके आवास पर हुई छापेमारी में कई सबूत ईडी के हाथ लगे हैं। ऐसे में जिस तरह जांच चल रही है, राणा की मुश्किलें बढ़नी तय है। रिजर्व बैंक ने बैंक के नकदी संकट को देखते हुए 3 अप्रैल तक सिर्फ 50 हजार रुपए निकालने की छूट दी है। हालांकि यह भी साफ किया गया है कि इमरजेंसी में ग्राहक 5 लाख रुपए तक की निकासी कर सकते हैं।

यस बैंक को बेड लोन ने पहुंचाय इस संकट में ….

बैंक की इस दुर्दशा के पीछे बैड लोन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बैंक ने एलएंडएफएस, जेट एयरवेज, कॉक्स एंड किंग्स, सीजी पावर, दीवान हाउसिंग और कैफे कॉफी डे जैसी कई ऐसी कंपनियों को लोन दिए, जिनका वित्तीय लेनदेन का रिकॉर्ड साफ नहीं था। इन सभी कंपनियों का एनपीए रिकॉर्ड लेवल तक पहुंच गया है।

आपको बताते जाए कि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने आज बताया कि YES BANK के 49 प्रतिशत शेयर खरीदने पर विचार कर रहे हैं। हम इस डार्फ्ट पर कार्य कर रहे हैं। एसबीआई की यस बैंक में 2450 करोड़ रुपए का इनवेश करने की योजना है।

एसबीआई के चेयरमैन ने कहा कि यस बैंक के जो भी खाताधारक और निवेशको को घबराने की आवश्यकता नहीं है। कुछ दिनों की बात है खाताधारकों का संकट दूर हो जाएगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories