योग गुरु रामदेव बोले, जिन्ना वाली आजादी के प्रदर्शन के दौरान नारे लगाना गद्दारी

0
13

[object Promise]

नई दिल्ली। योग गुरु रामदेव ने केन्द्र सरकार से कहा है कि महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करना चाहिए। यह बात योग गुरु रामदेव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साल 2020 के लिए अपने एजेंडे को सामने रखते हुए कही। आपको बताते जाए कि आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। दुनिया की कई बड़ी एजेंसियों ने भारत की GDP के अनुमान को घटा दिया है।

योगगुरु रामदेव ने आगे कहा कि जो भी प्रदर्शन के दौरान आजादी के नारे लगा रहे हैं, वो पूरी तरह से गलत है और ये देश हर किसी का है। जब गांधी जी वाली, नेहरू वाली और भगत सिंह वाली आजादी की बात होती है तो समझ आता है, लेकिन जब जिन्ना वाली आजादी के नारे लगाते है तो ये गद्दारी है।

रामदेव ने कहा कि अभी देश में महंगाई और बेरोजगारी पर काम करना आवश्यक है। विपक्ष को देश का फायदा देखना चाहिए और हर मुद्दे में राजनीति नहीं करनी चाहिए। एक वक्त था जब देश में लाखों-करोड़ों रुपये के घोटाले भी हुए हैं लेकिन हमें इसपर ध्यान देना होगा।

 

[object Promise]

 

योगगुरु रामदेव ने कहा कि मलेशिया, इंडोनेशिया जैसे देशों ने भारत पर गलत बयान देने पर केन्द्र सरकार ने सख्त कार्रवाई की। आज भी देश में 50 हजार करोड़ से अधिक का निवेश विदेशी कंपनियों का है। रामदेव ने कहा कि शिक्षा, व्यापार और संस्कृति के क्षेत्रों में अभी भी हम गुलामी का शिकार हो रहे हैं। जनसंख्या नियंत्रण के मसले पर कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कदम बढ़ाने चाहिए क्योंकि जमीन या रिसॉर्स को बढ़ाना तो संभव नहीं है।