देश: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वही अब यूपी ने जीएसटी पंजीकरण करवाने वाले व्यापारियों की संख्या में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जानकारी के मुताबिक यूपी सबसे अधिक जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों वाला राज्य बन गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल जीएसटी संग्रह बढ़कर ₹ 1,07,406 करोड़ हो गया है।
योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन राजस्व विभाग के साथ एक हाई लेवल की मीटिंग की और निर्देश दिए की वह जीएसटी भरने के लिए व्यपारियों को जागरूक करें। जीएसटी भरना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यह अच्छी बात है कि जीएसटी पंजीकरण में यूपी सबसे आगे निकल गया है। यूपी के लोगों की इसमें अधिक भागीदारी उनकी अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी का प्रमाण है। व्यापारियों को जीएसटी के विषय में उचित प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।
