ठाकुरगंज पुलिस टीम द्वारा एक शातिर अभियुक्त लगभग 3किलो अवैध गांजे के साथ हुआ गिरफ्तार

admin
By admin
1 Min Read

उमाकांत गौतम की रिपोर्ट

लखनऊ- ठाकुरगंज पुलिस आयुक्त डी.के. ठाकुर लखनऊ के द्वारा कोविड-19 महामारी का पालन कराए जाने वाले अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु आदेश के अंतर्गत दिवेश कुमार पांडे पुलिस उपायुक्त व राजेश श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में श्री इंद्र प्रकाश सिंह सहायक पुलिस आयुक्त चौकी के निर्देश पर सुनील कुमार दुबे प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज के नेतृत्व में गठित थाना ठाकुरगंज पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 7जून2021 को मुखबिर खास की सूचना के आधार देवलोक लॉन हरदोई रोड के पास से एक शातिर अपराधी राकेश कुमार पुत्र हीरालाल यादव निवासी ग्राम पहाड़ीपुर ऊंचाहार जनपद रायबरेली लखनऊ उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त की तलाशी में दो प्लास्टिक की पन्नी में लिपटे हुए लिपटे हुए 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा एवं नगदी 260 रूपये बरामद हुए। जिसके आधार पर थाना ठाकुरगंज लखनऊ ने अभियुक्त पर 312/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा
नगद 260 रूपए
गिरफ्तार करने वाली टीम-
वरि०उ०नि० संजय कुमार द्विवेदी
उ०नि० परमहंस प्रसाद
का० विमल कुमार
का० धर्मेंद्र कुमार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *