कंबोडिया ने सबसे बड़े मैडिसन डांस के लिए अपना गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड तोड़ा

admin
By admin
2 Min Read

कंबोडिया ने शनिवार को 4,999 प्रतिभागियों के साथ सबसे बड़े मैडिसन डांस के लिए अपना ही गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड के निर्णायक ने ऐलान किया कि प्रतिभागियों ने सिएम रीप प्रांत के प्रसिद्ध अंगकोर पुरातत्व पार्क परिसर में पारंपरिक खमेर नव वर्ष मनाने के लिए पांच मिनट का मैडिसन डांस किया। खमेर नव वर्ष समारोह और शादी के रिसेप्शन के दौरान राज्य में मैडिसन डांस काफी लोकप्रिय है। कंबोडिया के यूनियन ऑफ यूथ फेडरेशन ने प्रधानमंत्री हुन सेन के सबसे छोटे बेटे हुन मेनी के नेतृत्व में डांस का आयोजन किया। गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड के आधिकारिक सहायक टोमोमी सेकीओका ने कहा कि उन्होंने सभी सबूतों पर जाकर निष्कर्ष निकाला है। वह अविश्वसनीय टीमवर्क और भाग लेने वाले लोगों की गंभीरता से हैरान हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं अब पुष्टि कर सकती हूं कि 4,999 प्रतिभागियों के साथ, कंबोडिया के यूथ फेडरेशन के संघ ने एक नया गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड खिताब हासिल किया है। बधाई! उन्होंने परिणाम घोषित किया। सेकीओका ने कहा कि कंबोडिया ने 2015 में 2,015 प्रतिभागियों के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे बड़े मैडिसन डांस (नृत्य) के लिए एक नया गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया।

इस कार्यक्रम में बोलते हुए कई लोगों ने कहा कि यह कंबोडिया के लिए एक और गर्व की बात है, क्योंकि दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र ने मंगलवार को ब्रिटेन द्वारा रखे गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 3,917,805 ओरिगेमी दिल के सबसे बड़े प्रदर्शन के लिए गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कहा, यह फिर से हमारे देश के गौरव के लिए हमारे प्यार, एकता और एकजुटता की भावना को दर्शाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *