Farmers Gramin Bharat Band: आज भारत बंद, जानिए क्या-क्या रहेगा प्रभावित

admin
By admin
2 Min Read
Farmers Gramin Bharat Band Latest News: बीते कई दिनों से किसान सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली जाने के लिए प्रयासरत किसानों को रोकने के लिए पुलिस हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर खड़ी है। किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। कल किसान और सरकार के मध्य हुई बैठक बेनतीजा निकली। किसानों ने कहा- अगर रविवार तक सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक नतीजा नहीं मिला तो वह दिल्ली कूच करेंगे। वही आज किसानों ने पूरे देश के किसानों से भारत बंद करने की अपील की है। आइये जानते हैं किसानों के भारत बंद का क्या अर्थ –
कितने समय तक रहेगा भारत बंद:
किसान संगठन प्रतिनिधियों ने आज सुबह 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का एलान किया है। भारत बंद का समय सुबह 6 से शाम 4 बजे तक रहेगा। किसान संगठन ने पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी के किसानों से बंद का अनुरोध किया है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी के किसान आज आंदोलन के संदर्भ में बैठक करेंगे। बैठक में आंदोलन को आगे बढ़ाने के विषय में चर्चा हो सकती है।
क्या – क्या रह सकता है बंद:
किसान के भारत बंद को ग्रामीण भारत बंद नाम दिया गया है। सूत्रों का कहना है की भारत बंद का प्रभाव हाइवे, सब्जी, फल और रोजमर्रा की दुकानों पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा एंबुलेंस, मृत्यु, शादी, मेडिकल दुकानें, अखबारों की सप्लाई, बोर्ड परीक्षाएं, हवाई अड्डों तक यात्रा जैसी इमरजेंसी व जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी। भारत बंद का एलान संयुक्त किसान मोर्चा, अन्य किसान संगठनों और कई ट्रेड यूनियनों ने किया है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *