पसन्द से नहीं काम से हो व्यक्ति की नियुक्ति, व्यक्ति को होना चाहिए काम के प्रति समर्पण

0
12

राजनीति– कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन की पहली बैठक में पदाधिकारियों के काम को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा, व्यक्ति का पद सिर्फ उसकी शोभा बनकर नहीं रहना चाहिए। 
उसे अपने पद की गरिमा और उस पद के काम को ध्यान में रखना चाहिए। व्यक्ति का काम उसकी पहचान बनता है। कांग्रेस पार्टी में जिसे जो काम दिया जाएगा उसके काम की प्रत्येक 6 माह में समीक्षा होगी।
उन्होंने आगे कहा, जब हम किसी की पसन्द और नापसंद के आधार पर किसी की नियुक्ति करते हैं तो यह संगठन को खोखला बना देती है। इस नीति के कारण उन कार्यकर्ताओं को निराशा का सामना करना पड़ता है जो लोग वास्तव में पार्टी के प्रति समर्पित होते हैं।
बता दें दिल्ली में कांग्रेस महासचिव, राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा में विपक्ष के नेताओं की बैठक में भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारी चर्चा हुई। 
बैठक में महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल, सीएम अशोक गहलोत और भूपेश बघेल के साथ सभी राज्यों के प्रभारी, महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता शामिल हुए। खरगे के अध्यक्ष बनने के बाद पहली औपचारिक बैठक थी।