जो लोग विश्व स्तर पर भारत का अपमान करते हैं वह सभी भारत के शत्रु: संघ प्रमुख मोहन भागवत

0
12

देश – संघ प्रमुख मोहन भागवत ने देश की अखंडता, एकता को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा- हम आज धर्म,पथ, समाज, सहुलियत के नाम पर आपस में लड़ रहे हैं यह वास्तव में चिंता का विषय है क्योंकि जब दुश्मन हमें आंख दिखाता है तो हमें उससे मजबूती के साथ एकजुट होकर लड़ना चाहिए लेकिन हम यह न करके आपस में लड़ते हैं। 

उन्होंने आगे कहा- देश अंग्रेजों से आजाद हुआ, अंग्रेजो ने भारत छोड़ दिया, पूरे विश्व विश्व में इस्लाम का डंका बजा स्पेन से मंगोलिया तक इसका प्रभाव दिखा लेकिन सभी देशों के लोग समय पर समझ गए हर जगह से इसका प्रभाव कम हुआ लेकिन यह हमारे देश में यह जीवित है अब देश में विदेशी नहीं हैं लेकिन इस्लाम की पूजा सुरक्षित है। हमने चीजों को कभी नहीं समझा निरंतर चला आ रहा भेद अभी भी जारी है. अगर इसी प्रकार चलता रहा तो कैसे चलेगा। 

बीते दिन जब नई संसद भवन की तस्वीरें सामने आईं तो मन गर्व से भर उठा। समाज में अलग-अलग विचार के लोग हैं उनके पूजा का तरीका अलग है लेकिन यदि वह देश हित पर सवाल करते हैं तो यह अनुचित है। सभी को मातृभूमि के प्रति समर्पित होना चाहिए। यह देश हमारे पूर्वजों का हैं इस सच्चाई को हमें स्वीकार करना चाहिए। वहीं जो लोग विश्व स्तर पर भारत का अपमान करते हैं वह सभी भारत के शत्रु हैं।