Mallikarjun Kharge Birthday: अखिलेश यादव ने शेयर की मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर

0
14

Mallikarjun Kharge Birthday: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इन दिनों देश में जबरदस्त सियासत देखने को मिल रही है. बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए तमाम विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं और अब 2024 की लड़ाई NDA वर्सेस ‘INDIA’ हो गई है. विपक्षी गठबंधन से जुड़े सभी 26 दल एकजुटता का दम भर रहे हैं, इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की बधाई दी है. अखिलेश ने उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. 

अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर बधाई देते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया और उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. अखिलेश यादव ने लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं.