राजनीतिराजस्थान में भाजपा का सपना चूर चूर करेगी जनता, राज्यसभा चुनाव में...

राजस्थान में भाजपा का सपना चूर चूर करेगी जनता, राज्यसभा चुनाव में जीत का बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

राजस्थान:- राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। जहां अभी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है वही भाजपा इस बार गुजरात मे अपना आधिपत्य स्थपित कर कांग्रेस को गिराना चाहती है। राजस्थान में भाजपा मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़के कांग्रेस को धूल चटाने की फिराक में है लेकिन कांग्रेस राजस्थान में अपनी ठीक ठाक पकड़ बनाए हुए हैं।

कांग्रेस का कहना है कि पांच राज्यों में मिली हार के बाद हमने पार्टी की रणनीति में काफी परिवर्तन किया है आज हमारी पार्टी जनता के बीच मजबूती से खड़ी हुई है। यह भाजपा का भ्रम है कि वह आसानी से राजस्थान में हमे मात दे देगी। 
वही अब इस सियासी उठापटक के बीच विक्ट्री साइन दिखाकर राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा है हम तीन की तीनों सींटें जीतेंगे और भाजपा ने जो मंसूबे पाल रखे हैं उनमें अब जंग लग जाएगी। राजस्थान में कांग्रेस की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवाड़ी ने भरा नामांकन है इनके नामांकन भरने के बाद ही गहलोत भाजपा पर बरसे है। 
गहलोत ने आगे कहा राजस्थान में राज्यसभा चुनाव की तीनों सींटें हम जीतेंगे। हमे नहीं पता भाजपा ने डॉ सुभाष चंद्र को किस विचारधारा के साथ चुनावी रणभूमि में उतारा और पहले इन्हें अपना उम्मीदवार बताया बाद में उनके नाम पर निर्दली का ठप्पा लगा दिया। वैसे यह भाजपा के लिए नया नहीं है वह ऐसा 15 वर्ष पूर्व भी कर चुकी है। भाजपा हमारी सरकार गिराने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग करना चाहती है लेकिन उसकी यह योजना नाकाम होगी और राजस्थान में उसके सपने जनता ही चूर चूर कर देगी। यहां उसका कोई दवा पेंच नहीं चलेगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories