राजनीतिडिग्री मामले में शरद पवार ने लिया मोदी का पक्ष, विपक्ष को...

डिग्री मामले में शरद पवार ने लिया मोदी का पक्ष, विपक्ष को लगाई फटकार

देश- देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री बड़ा मुद्दा बन गई है। विपक्ष के कई नेता उनकी शिक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। अब इस बीच पीएम की डिग्री को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार का बड़ा बयान आया है। शरद पवार ने विपक्षी नेताओं को पीएम की डिग्री पर सवाल उठाने पर फटकार लगाई है।

शरद पवार ने अपने बयान में कहा- देश में कई मुद्दे हैं जिनपर बात करना आवश्यक है। उन मुद्दों पर हम चर्चा कर सकते हैं। पीएम की डिग्री को राजनितिक मुद्दा नहीं है। आपकी डिग्री, मेरी डिग्री या किसी की भी डिग्री क्या है यह सवाल कोई औचित्य नहीं रखता। देश में महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था जैसे कई मुद्दे हैं जो राजनीतिक रूप से सही हैं।
आज समाज को दो खेमों में विभक्त किया जा रहा है। धर्म और जाति की राजनीति उफान पर है। राजनेता धर्म की आड़ में अपने स्वार्थ की रोटी सेंक रहे हैं। बेमौसम बरसात से किसानों की फसल बर्बाद हुई है। सरकार क्या कर रही है। आप इन सभी मुद्दों को उठा सकते हैं। किसी की डिग्री राजनीतिक मुद्दे के रूप में कोई मायने नहीं रखती है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories