केशव प्रसाद मौर्य पर सपा नेता ने किया कटाक्ष, बोले जल्द भेंट करेंगे आईना

0
12

डेस्क। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोशल मीडिया के जरिए विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते रहते हैं। साथ ही उन्होंने हाल में यह दावा भी किया था कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। उनके इस दावे पर समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने तंज भी कसा है। जिस पर आम सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट कर हाथ साफ करते नजर आएं हैं।

केशव प्रसाद मौर्य पर सपा नेता ने कुछ इस तरह कसा तंज

बता दें कि सपा नेता ने केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए लिखा कि, ‘केशव प्रसाद मौर्य 80/80 सीट जीतने का दावा कर रहे हैं पर खुद अपनी लोकसभा सीट तक नहीं जीत पाएं। इसके बाद उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में वो अपना विधानसभा चुनाव हार गए, दया दिहाड़ी पर कैबिनेट मंत्री, कागजी उपमुख्यमंत्री। बहुत जल्द आपको सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल जी एक आईना भी भेंट करेंगी। जिससे आप आत्ममंथन कर पाएंगे। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुरी तरह हार गए थे। वहीं  समाजवादी पार्टी की डॉ पल्लवी पटेल ने केशव प्रसाद मौर्य को भारी वोटों से पराजित किया था। जिसको लेकर अक्सर वो और सपा नेता उनपर हमलावर रहते हैं।