देश: सत्ताधारी दल भाजपा के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी आय दिन आपके बयान को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। यह अक्सर देश के ज्वलंत मुद्दों पर ट्वीट कर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहते हैं। वही अब वरुण गांधी ने फ्लाइट्स में हो रही तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग के मुद्दे पर सवाल उठाया है।
जब घरेलू फ्लाइट्स की कीमतें लगभग दोगुनी हो चुकी हैं तब तकनीकी खराबी की वजह से देशभर में लगातार विमानों की आपातकाल लैंडिंग के समाचार मिल रहे हैं।
गत 2 महीनों में ही 17 उड़ानें प्रभावित हुई जो बेहद चिंताजनक है।
DGCA को सख्ती दिखानी होगी…क्या हम किसी बड़ी घटना के इंतजार में हैं?
— Varun Gandhi (@varungandhi80) July 22, 2022