सेकुलर अब चुप क्यों है जब “हर हर शंभु” की गायक के लिये फतवा जारी हुआ है, शुक्र है मैं सेकुलर नहीं

0
17

Update: गायक फरमानी नाज के खिलाफ देवबंद के मौलाना मुफ्ती अरशद कासमी ने फतवा जारी किया है। यह फतवा इसलिए जारी किया गया है क्योंकि उन्होंने हिन्दू भजन ‘हर हर शंभू’ गाया है। मौलवी ने फतवा जारी करते हुए उन्हें यह गाना तुरंत बंद करने का आदेश दिया है क्योंकि उलेमा के अनुसार यह शीरीयत के खिलाफ है। मुस्लिम समाज बढ़ चढ़ कर उलेमा के बयान का समर्थन कर रहा है और इस गाने के कारण मुस्लिम गायक फरमानी नाज को काफी आलोचनाओ का सामना करना पड़ रहा है।

वही अब इस फतवा को लेकर गीतकार मनोज मुंतशिर ने ज्ञानवापी मस्जिद का जिक्र छेड़ दिया है। उन्होंने कहा एक मुस्लिम गीतकार फरमानी नाज ने हिंदू भजन क्या गाया उसके खिलाफ फतवा जारी हो गया। एक भी सेकुलर बंदे ने इसपर टिप्पणी नही व्यक्त की। शिवलिंग को फब्बारा करने पर वाह वाही और हर हर शंभु गाने वाले को फतवा। यह सच है सेकुलर इंडिया का ईश्वर की कृपा से मै सेकुलर तो नही हूँ।
उन्होंने आगे फरमानी नाज की जमकर तारीफ की ओर कहा जो लोग भाईचारे की बात करते हैं। लोगो को उनके इस गाने का समर्थन करना चाहिए उन्होंने बेहद अच्छे ढंग से इस गाने को प्रस्तुत किया है। जानकारी के लिये बता दें सावन का महीना चल रहा है उन्होंने यह गाना यू ट्यूब पर अपलोड किया और अब यह हर शिव भक्त की जुबान पर है। फरमानी को इस गाने से जबरदस्त लोकप्रियता भी हासिल हुई है और मुस्लिम पक्ष इसके लिये उनकी आलोचना भी कर रहा है।