खाने ओर जनंसख्या बढाने का काम तो जानवर करते हैं, मनुष्य के पास… दिमाग

admin
By admin
3 Min Read

भारत:- विश्व जनंसख्या दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ने भारत की चिंता को बढ़ा दिया है। क्योंकि इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले 2 से 3 साल में भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा होगी ओर भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला राष्ट्र होगा। संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट ने मानो भारत मे हलचल मचा दी हो ओर देश की बढ़ती जनंसख्या को लेकर राजनेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं। अभी हाल ही मे जहाँ योगी आदित्यनाथ ने बढ़ती जनसंख्या का ठीकरा एक विशेष वर्ग पर फोड दिया। वही भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री अब्बास नकवी ने कहा कि बढ़ती जनंसख्या देश के लिए चिंता का विषय है लेकिन इसे वर्ग विशेष कहना ठीक नहीं।

लेकिन अब बढ़ती जनंसख्या पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान सामने आया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कर्नाटक की एक जनसभा में थे जहां उन्होंने बयान दिया कि सिर्फ खाने ओर जनंसख्या बढाने का काम तो जानवर करते हैं। भागवत ने कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस के पहले दीक्षांत समारोह में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा, यह सत्य है कि अगर मनुष्य का पास दिमाग नही होता तो वह इस संसार का सबसे कमजोर प्राणी होता। लेकिन सोचने की शक्ति मनुष्य को मिली। इस सोचने की शक्ति ने मनुष्य के जीवन को सरल बनाया। सर्वश्रेष्ठ बनाया। 
उन्होंने आगे कहा, मनुष्य को अपने संज्ञानात्मक ज्ञान से यह पता चला कि उसका काम सिर्फ खाना नही बल्कि आगे बढ़ना है। यह जंगल का कानून है यहां वही जी सकता है जो संघर्ष करता है। जो खुद को ताकतवर दिखाता है। लेकिन मनुष्य की व्याख्या एक ताकतवर जानवर के रूप की गई है एक ऐसा जानवर जो कि दूसरों को जीने मदद करेगा। जानकारी के लिए बता दें संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया था कि 2023 तक भारत जनसंख्या वृद्धि के मामले में चीन को पछाड़ कर आगे निकल जायेगा। अभी चीन की आबादी 1.426 अरब और भारत की आबादी 1.412 अरब है. लेकिन अनुमान है कि भारत जल्द चीन के इस आंकड़े को पार कर आगे निकलेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *