बिहार: नीतीश कुमार से विश्वास उठ गया है, विश्वसनीयता शून्य हो गई है

admin
By admin
1 Min Read

बिहार: बिहार में सियासी हंगामा जारी है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वही लोजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला। चिराग पासवान ने कहा अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विश्वास उठ गया है। विश्वसनीयता शून्य हो गई है। क्योंकि उन्होंने अब उन्ही के साथ मिलकर सरकार बना ली जिस जंगलराज का वह विकल्प बनकर आए थे।

नीतीश कुमार ने संसद में खड़े होकर शपथ ली थी कि मैं मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन भाजपा के साथ नही जाउंगी। अपनी बात से पलट कर साल 2017 में वह भाजपा के साथ गए और उसी के साथ सरकार बनाई। उन्होंने आगे कहा, अब तो मुख्यमंत्री पद से विश्वास उठ गया है। कोई कैसे विश्वास करे जब मुख्यमंत्री पद पर आसित व्यक्ति खुद अपनी बात पर नही टिका रह सकता है।
उन्होंने आगे कहा, अब बिहार में पुनः चुनाव होना चाहिए। राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। क्योंकि इस तरह तोड़ मोड़ कर सरकार बनाना अनुचित है। आपकी कोई विचारधारा या कोई सिद्धान नही है क्या।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *