2024 में बीजेपी को नहीं मिलेगा प्रचंड बहुमत- शशि थरूर

admin
By admin
1 Min Read

राजनीति- साल 2024 में होने वाले चुनाव के लिए पक्ष विपक्ष में कमर कस की है। जमीनी स्तर पर अपनी धाक जमाने की कवायद में प्रत्येक दल जुट गया है। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि आगमी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करना मुश्किल होगा।
उन्होंने यह दावा भी किया है कि भाजपा इसबार 50 सींटें हार जाएगी। उन्होंने 2019 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। लेकिन इस बार उनके लिए मुश्किल आएगी। लेकिन सत्ता के पक्ष में अभी से कुछ नहीं कहा जा सकता है। 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने 543 में से 303 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल 52 ही जीत पाई थी। लेकिन इस बार स्थिति भिन्न है।
वहीं जब मीडिया कर्मियों ने उनसे परिवारवाद के परिपेक्ष्य में सवाल किया। तो वह बोले आप परिवारवाद की बात करते हैं। अपने चारों ओर नजर घुमा कर देखिए। ऐसी कौन सी राजनैतिक पार्टी है जिसमे परिवार के सदस्यों ने सत्ता न संभाली हो । लेकिन आपको कांग्रेस नजर आ रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *