न गठबंधन न किसी का साथ, 2024 में अकेले चलने के लिए बसपा है तैयार

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति- साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक दलों ने अपना ताना बाना बुनना आरंभ कर दिया है। बीजेपी जमीनी स्तर पर स्वयं को मजबूत कर रही है। 
तो यूपी में सपा गठबंधन की तैयारी में जुट गई है। वहीं इस बीच बसपा की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि वह किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। वह मैदान में अकेले उतरेगी।
मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा, बसपा कांग्रेस या अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगी। उनकी पार्टी सियासी मैदान में अपने दम पर अपना जलवा दिखाएगी।
हालाकि मायावती की इस घोषणा के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। लोगों का दावा के कि यह ऐलान किसी बड़ी राजनैतिक चाल का हिस्सा है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ-

बसपा की एकल राजनीति को एंगी5करते हुए जानकारों का कहना है कि बसपा के पुनः फेल होने के चांस अधिक हैं। क्योंकि साल 2012 के बाद से यूपी समेत अन्य कई राज्यों में बसपा का प्रभाव कम हुआ है। लोग बसपा की रणनीति से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में अब अगर बसपा अकेले मैदान में उतरती है तो बसपा मजबूती के साथ स्वयं को स्थापित नहीं कर पाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *