कुछ सुनिश्चित एजेंडे और शक्तियां रोक रही हैं भारत की प्रगति- मोहन भागवत

admin
By admin
1 Min Read

देश– आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बीते कई दिनों से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभी हाल ही में उन्होंने हिन्दू को लेकर एक बयान देते हुए कहा है कि हिन्दू वही है जो विविधता में एकता के भाव को समझता है।
उन्होंने कहा, आज जी20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। भारत को यह उपलब्धि मिलना कोई आम बात नहीं है। एक हिन्दू वह प्रत्येक व्यक्ति है जो विविधताओं के साथ भारत का निवासी है। जो विविधताओं के साथ रह सकता है क्योंकि विविधताएं एक ही एकता के अलग अलग भाव है।
उन्होंने आगे कहा, आज कुछ सुनिश्चित एजेंडे और शक्तियां है। जो भारत की प्रगति को रोकने के लिये प्रयासरत हैं।मनुष्य को सत्य वचनी होना चाहिए, मनुष्य को अहिंसक होना चाहिए. भारत के उत्थान का श्रेय समाज को ही मिलना चाहिए क्योंकि समाज अगर नहीं करेगा तो यह होगा ही नहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *