पठान की खिलाफत करने पर कांग्रेस नेता को भारी पड़ा भगवा रंग

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क।  बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) में ‘भगवा रंग’ के गाने को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। वहीं इस बीच कांग्रेस के नेता उदित राज (Udit Raj) ने शाहरुख़ की फिल्म का बचाव करते हुए नारीवादियों से भगवा रंग की बिकनी और ब्रा पहनने की बेतुकी हिदायत भी दी है।
इसकेे अलावा सोशल मीडिया यूज़र्स ने उदित राज को उनकी गंदी मानसिकता के लिए जमकर लताड़ भी लगाई है। वहीं अक्सर अपने ऊलजलूल बयानों के कारण विवादों में रहने वाले कांग्रेस नेता उदित राज ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ‘स्त्रीवादियों से मेरी सलाह है बिकनी और ब्रा आदि भगवा रंग का ही पहनकर इन भक्तों को जवाब दिजिए।’ बता दें कांग्रेस नेता के इस ट्वीट पर महिलाएं ही अधिकतर उन्हें फटकार भी लगा रहीं हैं।
साथ ही रश्मि नामक एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘इसकी शुरुआत उन्हें अपने घर से करनी चाहिए। और कुछ लोगों ने उदित राज को मानसिक रूप से बीमार भी कहा है। साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘जरा अपनी पार्टी के सबसे बड़े लीडर तक यह जवाब पहुंचा तो दो यह जानबूझकर खाली सुनवाने के लिए यह ट्वीट किया गया है। कसम खा लिए हो जब तक राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बना देते ऐसे ही passive mode में गाली सुनवाते ही रहेंगे।’
इसी कड़ी में सादिया ने लिखा कि, ‘सर आप एक ब्रा पहनकर फोटो डालो ट्विटर पर। वहीं आपके पीछे-पीछे जनसैलाब आ ही जाएगा और सबको जवाब मिल जाएगा।’ 
वही विनीत ने कमेंट किया कि, ‘इतनी घृणा भगवा रंग और सनातन धर्म से है दिवालियापन का निशानी है। ईश्वर इनको सदबुद्धि प्रदान करें।’ चांदनी ने यह भी लिखा कि, ‘शुरुआत आपकी पत्नि और बेटी कर दे तो बहुत ही अच्छा होगा।’

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *