महामहिम पर टिप्पणी को लेकर भड़का विवाद, भाजपा ने किया एक और सियासी हमला

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई विवादित टिप्पणी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं भाजपा के साथ-साथ अब कांग्रेस भी पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी के बयान के विरोध में उतर गई है।
इसके अलावा अखिल गिरी के खिलाफ एक के बाद एक शिकायत दर्ज कराने का सिलसिला भी चल पड़ा है। वहीं भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में गिरी के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है।
साथ ही अखिल गिरी की टिप्पणी के खिलाफ विरोध करते हुए आदिवासी समाज के लोगों ने बांकुड़ा में सड़क जाम कर दी है। वहीं रविवार सुबह से ही कई आदिवासी समितियों के समर्थक खटड़ा, बांकुड़ा में सड़कों पर उतर आए और पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री ज्योत्सना मंडी की कार रोककर अपना विरोध भी प्रदर्शित कर रहे हैं। वहीं उल्लेखनीय है कि, भाजपा पहले ही राष्ट्रपति पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर TMC मंत्री अखिल गिरी के विरुद्ध मालदा, हब्बिबपुर में शिकायत दर्ज करवा चुकी है।
इतना ही नहीं कांग्रेस भी बढ़ चढ़कर पश्चिम बंगाल के मंत्री के इस बयान की आलोचना कर रही है। और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी अखिल गिरी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए यह कहा है कि,’राजनीति कोई ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं है। पर ये बात TMC नेताओं को कौन समझाए? उन्होंने आगे कहा TMC को पाठ पढ़ाने का एक ही तरीका है कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन लाना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *