लटके झटके वाले बयान पर विवाद गर्माया, अगर राहुल गांधी मर्द हैं तो अमेठी आए

admin
By admin
1 Min Read

राजनीति- कांग्रेस और भाजपा के मध्य जारी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस नेता अजय राय के केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर लटके झटके वाले बयान पर विवाद गर्मा गया है। 
भाजपा आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने राहुल गांधी को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा, अगर राहुल गांधी मर्द हैं तो वह साल 2024 के लिए अमेठी से अपनी दावेदारी खुले तौर पर दर्ज करवाएं।
हालाकि अजय राय ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, अजय राय ने अपनी ‘लटका-झटका’ टिप्पणी का बचाव किया और कहा कि इसमें कोई अश्लीलता नहीं है क्योंकि यह क्षेत्रीय बोली में एक सामान्य शब्द है।
माफी मांगने के सवाल पर अजय राय ने कहा, “मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था. यह हमारी बोलचाल की भाषा है, जिसका मतलब है कि कोई अचानक प्रकट होता है, कुछ कहता है और फिर गायब हो जाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *