जम्मू में तीन परिवारों में किया भ्रष्टाचार, मोदी मोदी की गूंज दे रही उनको करारा जवाब

admin
By admin
2 Min Read

देश– रजौली में एक रैली को सम्बोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने कहा कि के गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ी समुदाय को जल्द ही आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने कहा है कि जब से धारा 370 हटाई गई है कई काम करवाने आसान हुए हैं। उनमें से आरक्षण भी शामिल हैं। अब गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ी समुदाय के लोगो को।आरक्षण के लिए इंतजार नही करना पड़ेगा। इन्हें जल्द ही आरक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा, जस्टिस शर्मा आयोग ने अपनी रिपोर्ट में गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ी समुदाय को आरक्षण देने की सिफारिश की थी. उन्हें जल्द ही आरक्षण दिया जाएगा। वही विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए अमित शाह ने कहा, जम्मू कश्मीर में आज की यह रैली विपक्ष के लिये जवाब है।
जब जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई थी तो विपक्ष ने खूब हंगामा किया था। सब यही चिल्ला रहे थे कि अगर जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई तो यहां खून की नदियां बहेंगी। लेकिन सत्य आज आप सबके सामने है। आज मोदी मोदी के नारे विपक्ष के सावालो को करारा जवाब दे रहे हैं।
शाह आगे बोले जम्मू कश्मीर में तीन परिवारों ने खूब भ्रष्टाचार किया।आज मोदी जी पूरे जम्मू-कश्मीर के 27 लाख परिवारों को पांच लाख तक का स्वास्थ्य का पूरा खर्च उठा रहे हैं, 70 साल में इन तीन परिवारों ने दिया क्या?

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *