Gujarat Assembly Election: आज सीएम योगी की होगी एंट्री

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। लखनऊ । गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के रण में शुक्रवार से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की एंट्री होने वाली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होने हैं। नतीजे 8 दिसंबर को हाल ही में सम्पन्न हुए हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ आने वाला है। वहीं शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पहले दिन यहां चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले हैं। यहां उनकी 3 विधानसभाओं में रैली होनी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग चुनावी रैलियों में सबसे अधिक हो रही है। इसके पहले हाल में हुए हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सीएम योगी ने 5 दिन में 16 रैलियां भी की थीं। अब शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ की गुजरात के मोरबी, भरूच और सूरत में रैली होनी जा रही है।
सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे पहले मोरबी के वाकानेर से भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र भाई सोमानी के लिए वोट मांगने वाले हैं। भरूच के झागड़िया सीट पर रितेश भाई वसावा के पक्ष में जनसभा भी करेंगे। वहीं तीसरी रैली उनकी सूरत के चौरासी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी संदीप भाई देसाई के पक्ष में होनी है। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तीन सीटों के साथ ही गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी वोट मांगने वाले हैं।
आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ का क्रेज देश के सभी राज्यों में बढ़ रहा है। और हर राज्य की जनता उन्हें सिर आंखों पर बिठाने भी लगी है। बता दें अभी-अभी हिमाचल के अपने व्यस्ततम चुनावी कार्यक्रम से वह खाली हुए हैं इसके तुरंत बाद ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें गुजरात के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर लिया।
वहीं गुजरात में उत्तर भारतीयों की एक बड़ी संख्या है। अलग-अलग स्रोतों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में गैर प्रांतों के करीब 42 लाख लोग रहते हैं। यहां अहमदाबाद और सूरत की करीब 50 फीसद आबादी बाहर के लोगों की भी है। इन दोनों शहरों में विधानसभा की सीटें भी सबसे ज्यादा हैं।
क्या आपको पता है सीएम योगी गुजरात के पिछले चुनाव में भी हिट रहे थे। उन्होंने जिन 29 जिलों की 35 सीटों पर प्रचार किया था, उनमें से 20 पर भाजपा को जीत भी मिली थी। गुजरात चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। गुजरात विधानसभा के पिछले चुनाव में 182 सीटों में से बीजेपी को 99 और कांग्रेस को 77 सीटें प्राप्त हुईं थीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *