गुजरात: कांग्रेस विधायक बोले , भाजपा ने दिया था 40 करोंड का ऑफर but?

admin
By admin
2 Min Read

Gujarat politics:- गुजरात मे इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को हैं। पक्ष विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप की राजनीति आरम्भ हो गई है। वही अब इस बीच कांग्रेस विधायक हर्षद रिबडिया ने विसावदर तालुका के भलगाम में समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि अहमद पटेल के राज्यसभा चुनाव के समय, इन लोगों (BJP) ने मुझे क्रॉस वोटिंग के जरिए उन्हें वोट नहीं देने के लिए 40 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया था। 

जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में कांग्रेस विधायक हर्षद रिबडिया को लेकर यह खबर थी कि वह कांग्रेस को इस्तीफा देकर भाजपा परिवार का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वही अब उन्होंने इन बातों पर विराम लगा दिया है और कहा है कि भाजपा यह अफवाहें फैला कर महज लोगो को भ्रमित कर रही है। वह चाहे जो करे लेकिन मैं कांग्रेस में था और कांग्रेस में ही रहूंगा।
जानकारी के लिए बता दें कांग्रेस विधायक हर्षद रिबडिया को लेकर यह अफवाहें सोशल मीडिया पर माध्यम से सामने आई थी। वही उन्होंने कहा भाजपा का यह अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस का मनोबल तोड़ने को लेकर प्रयास था लेकिन यह कभी सफल नहीं हो सकता।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *