इस दिन ओडिशा के दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इस विशेष कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महीने की आठ तारीख यानी आठ अगस्त को ओडिशा का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वो प्रख्यात स्वतंत्रता संग्रामी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरेकृष्ण महताब द्वारा स्थापित ओड़िया समाचार पत्र ‘प्रजातंत्र’ के 75 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होने वाले हैं।

बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ”प्रजातंत्र की 75वीं वर्षगांठ उसी साल हो रही है, जब देश की आजादी के 75 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। इसी साल ओडिशा की बेटी भी देश की राष्ट्रपति बनीं है। ऐसे समय में शाह का ओडिशा दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।”

धर्मेंद्र प्रधान ने कटक में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस बात की जानकारी दी। क्योंकि यह बैठक ही अमित शाह के दौरे से पहले की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए रखी गई थी। उन्होंने उस इनडोर स्टेडियम का भी दौरा किया जहां पर इस कार्यक्रम का आयोजन होना है।

बता दें कि राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधान ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कटक में उनके जन्मस्थल जानकीनाथ भवन में श्रद्धांजलि भी अर्पित की।  

इसपर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी कहा कि, ”नेता जी के जन्मस्थल जानकीनाथ भवन, जिसे अब एक संग्रहालय में बदल दिया गया है, वह किसी तीर्थस्थल से कम नहीं है और यह मेरा सौभाग्य है कि मैं भारत के महान सपूत, राष्ट्र के नायक और साहस एवं बलिदान के प्रतीक माने जाने वाले को श्रद्धांजलि देने के लिए आज फिर इस पवित्र स्थल पर गया।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *