राजनीति- साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष अपना ताना बाना बुनने में लग गया है। कांग्रेस महागठबंधन तैयार करने की अंदरूनी रणनीति बना रही है। वहीं अब कांग्रेस नेता ने तृणमूल कांग्रेस को लेकर बयान दिया है कि वह ऐसा कोई काम नही करेंगी जिससे पीएम नाराज हो जाएं।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ममता बनर्जी जी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नही हो रही है। क्योंकि वह जानती हैं कि इससे मोदी जी नाराज हो जाएंगे। मोदी जी कहते हैं कांग्रेस मुक्त भारत और वह कहती हैं कि पश्चिम बंगाल से कांग्रेस को हटा देना चाहिए।
